
दाउदनगर के युवाओं द्वारा साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए गत मंगलवार को साइकल चलाया गया। प्रफ़ेशनल साइक्लिंग ग्रूप साइकल नेट्वर्क ग्रो के कार्यकारिणी सदस्य सह दाउदनगर निवासी इर्शाद अहमद के नेतृत्व में इस फ़न साइक्लिंग का आयोजन किया गया। इस राइड की शुरुवात दाउदनगर के ऐतिहासिक द्वार मुख्य फाटक से प्रातः 5 बजे किया गया।
साइकिल चलाओ सेहत बनाओ अभियान के तहत शहर से नासरीगंज के लिए बन रहे हैं पुल तक जाकर वहां से अंच्छा और चोरम होते हुए दाउदनगर के ऐतिहासिक किला पर समाप्त हुआ।
इर्शाद अहमद के नेतृत्व में पहुंचे साइकिलिंग ग्रुप के सभी सदस्यों को किला के मैदान पर उनके साथियों ने तालियों के साथ स्वागत किया। इर्शाद ने कहा कि आज सभी सदस्य करीब 15 किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं। अगर ऐसा हर रोज किया जाए तो स्वस्थ रहकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जल्द दाउदनगर में साइकिलिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। साइकिलिंग में बसंत कुमार, अमन, शाह फेशल, राजा, आशिफ, राजू रंजन इत्यादि शामिल रहें।
साइक्लिंग के दौरान युवाओं में एक नया जोश देखने को मिल रहा था। उन्हें इस प्रकार के फ़न राइड में शामिल होकर एक नया अनुभव प्राप्त हुआ जिसे उन्होंने अविश्मरणिय बताया। स्थानीय युवा अब इस प्रकार की राइड करने की तैयारी में हैं और उनसे प्रेरित होकर कई लोग साइकल ख़रीद कर इस मुहिम में शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं। इस प्रकार दाउदनगर के युवा बेहतर स्वास्थ्य के साथ साथ पर्यावरण को बेहतर बनाने की कववाद में एक क़दम आगे बढ़ चुके हैं।

