
दाउदनगर की नवस्थापित संस्था कला प्रभा संगम के सदसस्यों द्वारा निर्मित लघु फ़िल्म “पिकनिक” को औरंगाबाद फ़िल्म फ़ेस्टिवल के दौरान दिखाया गया। फ़िल्म फ़ेस्टिवल के तीसरे दिन जुरी के रूप में शामिल आरिफ़ सहडोलि, अशोक मेहरा, निर्भय सिंह के समक्ष दिखाया गया। इस फ़िल्म की कहानी कला प्रभा संगम के युवा सदस्य अमर केसरी ने लिखा है तथा साथ ही उसका निर्देशन भी किया है।पहली फ़िल्म लेकर उपस्थित हुए इस संस्था के सदस्यों को सर्टिफ़िकेट ऑफ़ पर्टिसिपेशन के साथ मोमेंटो से नवाज़ा गया। जुरी सदस्यों द्वारा फ़िल्म से जुड़ी तकनीकी बातों को बताया गया।
कला प्रभा संगम के सक्रिय सदस्य पप्पू कुमार को बेस्ट एडिटर एवं बेस्ट डायरेक्टर के लिए चुना गया। तो वहीं नवीनगर के सदस्य प्रफ्फुल कुमार को बेस्ट मोबाइल शार्ट फ़िल्म एडिटर एवं बेस्ट स्टोरी के अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसे संस्था के अध्यक्ष अंजन सिंह विक्की ने प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था की तरफ़ से संस्था के सचिव गोविंदा राज के साथ साथ रंजीत सिंह, पप्पू प्रकाश, मधुलिका रानी, दीपारानी, बिपुल सिंह, अमर केशरी, अंकित, रॉकी, आदित्य, प्रियांशु एवं नवीनगर के प्रफ्फुल ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।