
औरंगाबाद फ़िल्म फ़ेस्टिवल के तीसरे और आख़री दिन दाउदनगर के धरोहर जितिया पर बनी फ़िल्म के लिए मुख्य सूत्रधार के रूप में दाउदनगर के उपेन्द्र कश्यप को सम्मानित किया गया। इस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में जितिया फ़िल्म की स्क्रीनिंग फ़ेस्टिवल के दूसरे दिन यानी कल किया गया था। जितिया पर बनी डोक्यूमेंट्री फ़िल्म ’जिउतिया- द सोल ऑफ कल्चरल सिटी दाउदनगर’ को इससे पहले भी कई जगह प्रदर्शित किया जा चुका है। लेखक के रूप में उपेन्द्र कश्यप द्वारा लिखित किताब “श्रमण और संस्कृति का वाहक- दाउदनगर” में दाउदनगर के जितिया को अच्छे से दर्शाया गया है। बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता आरिफ़ शहडोली एवं दिल्ली के वरसिठ रंगकर्मी अशोक मेहरा द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्ति पर उन्होंने धर्मवीर फ़िल्म प्रोडक्शन को धन्यवाद करते हुए टिम को शुभाकामनाएँ दी। श्री मेहरा ने कहा कि वे कई बार ‘जिउतिया- द सोल ऑफ कल्चरल सिटी दाउदनगर’ को देखा है। यह बड़ी बात है। यह दाउदनगर के जिउतिया का सम्मान है कि फ़िल्म इंडस्ट्री के नामचीन लोग चेहरा देखते ही जिउतिया- द सोल ऑफ कल्चरल सिटी दाउदनगर’ के सूत्रधार के रूप में पहचान लिए। फ़िल्म निर्माण के समय इस किताब द्वारा और उपेन्द्र कश्यप द्वारा अहम जानकरियाँ उपलब्ध कराई गई थी। इस कार्य के लिए ओ पहले भी धर्मवीर फ़िल्म प्रोडक्शन टिम की तरफ़ से “नरचर ऑफ़ हेरिटेज” के ख़िताब से सम्मानित हो चुके हैं।