
कार्यरत शिक्षक ददन कुमार की मौत के बाद लोगों में गहरा शोक देखा जा रहा है। खैरा दीप मध्य विद्यालय में पदस्थापित प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री ददन कुमार की हार्ट अटैक कर कारण मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक़ ओ हृदय रोग से ग्रसित थे और उनका इलाज चल रहा था। उनकी मौत पर दाउदनगर के कई लोगों ने सोशल मीडिया के ज़रिए शोक व्यक्त किया है। समाजसेवी डॉक्टर प्रकाश चंद्रा ने उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उनसे पढ़ाई करने वाले कई छात्रों ने भी शोक प्रकट किया है।
वहीं दूसरी तरफ़ बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस घटना पर राज्य सरकार और के केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है। उनका कहना है कि शिक्षक ददन कुमार हृदयरोग से ग्रसित थे जिनका इलाज चल रहा था। लेकिन पिछले 5 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उपयुक्त इलाज नहीं हो सका जिससे उनका असामयिक निधन हो गया। एक शिक्षक को वेतन देने के लिए सरकार 10 से 15 बार अखबारों में सूचना कई अन्य माध्यमों से खबर प्रकाशित करवाती रहती है। एक शिक्षक के वेतन के लिए उनसे बार बार प्रमाण पत्र मांगा जाता है। मगर वेतन 4 से 6 माह के बाद दिया जाता है। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सरकार की इस दोषपूर्ण नीति का पुरजोर तरीके से विरोध करता है।