
दाऊदनगर की युवाओं द्वारा गठित नई नवेली संस्था कला प्रभा संगम का शुभारंभ 01/03/2018 को सुबह 10 बजे सूर्य मन्दिर स्थित शैक्षणिक संस्था आर्यभट्ट कोचिंग के प्रांगण में हुई,इस संस्था के सचिव गोविंद राज ने बताया कि पहली मिलन में काफी अहम फैसले एवं सभी कलाकारों को निर्देश दिया गया।
और इससे जुड़ने वाले हर कलाकारों को उनके मुकाम हासिल करने में मदद करेगी ये संस्था ऐसा विश्वास दिलाया गया। इस संस्था के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से-अंजन सिंह विक्की जी को नियुक्त किया गया, और उपाध्यक्ष पद के लिए – मनोज मुस्कान
एवं सचिव पद के लिए गोविंदा राज जी को चुना गया है। साथ ही साथ इस संस्था के कोषाध्यक्ष के पद पे -देव जी शर्मा को स्थापित किया गया।
और व्यवस्थापक के रूप में रंजीत कुमार सिंह जी को चुना गया।
इस संस्था के कर्ता-धर्ता एवं संरक्षक अतुल कुमार पांडेय जी हैं, जिनका लक्ष्य हर कलाकारों को मौका देना है, जिसके लिए उन्होंने एक प्रयास किया है, इस संस्था के माध्यम से हर कलाकारों को जोड़ने का इस संस्था के एक होनहार और बहुत ही संस्कारवान सदयस्य आदर्श उर्फ सौरभ के असमय मृत्यु के कारण संस्था को काफी बड़ी आहत हुई है। जिसके लिए सभी ने आदर्श उर्फ सौरभ की आत्मा की शान्ति के लिए शोक सभा कर सभी ने श्रधांजलि दिया इस संस्था से जुड़े सदस्यों के नाम प्रदुमन कुमार, धीरज वत्स, इमरान खान, अशोक कुमार, विपुल सिंह, राज किशोर कुमार, रवि कुमार रवि, पप्पू प्रकाश, सी.बी सिंह एवं सुबोध कुमार सुमन है।