
मगही फिल्म दहेजा की शूटिंग देखने के लिए दाउदनगर के पुराना शहर वार्ड संख्या 9 में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिल्मी कलाकारों को देखने के लिए घंटों लोगों का जमावड़ा लगा रहा। शनिवार को फिल्म अभिनेता अली खान के पहुंचते ही लोगों की भिंड़ लग गई। लोग फोटो खींचने एवं सेल्फी लेने के लिए होड़ करते नजर आए। फिल्म अभिनेता अली खान एवं अभिनेत्री पूनम पांडेय भी गदगद नजर आए। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

फिल्म यूनिट के लोग एवं फिल्म कर्मियों के पहुंचने के पहले से ही लोगों की भीड़ जमा होने लग रही है। शूटिंग देखने के लिए लोग चार पांच घंटे तक जमे रह रहे हैं हटने के नाम नही ले रहे हैं। इस फ़िल्म के पीआरओ संजय पुजारी ने बताया कि इस फ़िल्म में दिखाया गया है कि बहन के शादी में भाई भी विदाई के साथ बहन के साथ चला जाता है। इस लिए इस फ़िल्म का नाम दहेजा रखा गया है।
पासवान मूवीज इंटरनेशनल प्रस्तुत मगही फ़िल्म दहेजा का निर्माता सुनील पासवान एवं अरविंद पासवान हैं। लेखक व निर्देशक : बिरेन्द्र पासवान हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अनिल प्रीतम, अंतरा शर्मा, बॉलीवुड के अभिनेता अली खान, पूनम सिंह, बीरबल, प्रमोद गोस्वामी एवं अन्य निभा रहे हैं।संगीत रूपेश मिश्रा ,गीत बीरेन्द्र पासवान ने दिया है। डांस गणेश सपना का है।कैमरा मैन राजेश कुरील हैं। शूटिंग के पहले दिन एसडीओ अनीस अख्तर पहुंचे थे। व्यवस्था संभालने के लिए सब इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवान तैनात दिखे।