राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कांति सिंह को बनाये जाने पर युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार ने खुशी जताई है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि इन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन और मजबूत होगा। डॉ कांति सिंह पार्टी और संगठन के प्रति बहुत ही जिम्मेवार और संगठन की मजबूती के प्रति कर्तव्यनिष्ठ हैं। बधाई देने वालों में राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामदेव यादव, सुरेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन यादव, सागर गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुजीत यादव, संजीत यादव ,अंकित शर्मा, डॉ पी सी प्रशाद, लोकनाथ भी शामिल हैं।