चाणक्य परिषद द्वारा किया गया शोक सभा का आयोजन

पिंटू कुमार आर्य की रिपोर्ट:-

दाउदनगर चाणक्य परिषद द्वारा मनीष तिवारी उर्फ बुलबुल के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया।ज्ञात हो कि ओबरा प्रखंड के महथु ग्राम निवासी श्री जगरनाथ चौबे जो लम्बे समय से बीमार थे आज दिल्ली से घर वापस आते वक्त रास्ते मे उनकी मृत्यु ही गई।श्री चौबे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के ओबरा के प्रखंड अध्यक्ष रहे हैं।महथु से पंचायत समिति के सदस्य भी रहे हैं तथा वर्तमान में साक्षरता मिसन में थे।उनकी उम्र लगभग 62 वर्ष था।वे अपने पीछे पुत्र पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ चले।इनके निधन पर चाणक्य युवा परिषद के जिला अध्यक्ष रामानुज पांडेय,कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनि तिवारी,ने कहा कि इनके निधन से ओबरा ही नही बल्कि सम्पूर्ण जिला को सामाजिक एवं राजनीतिक के अपूरणीय छती हुई है।जिसकी भरपाई निकट भविविस्य में नही किया जा सकता श्री चौबे एक इंसान जिंदा दिल मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे वे एक समर्पित व कर्मठ सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता थे।अपने जीवन काल मे ओबरा में कांग्रेश को राजनीतिक दिशा देने का काम किया था।वे एक सफल जन प्रतिनिधि भी थे।इस शोक सभा मे आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईस्वर से प्रार्थना की गई तथा इस दुख की घड़ी में चाणक्य परिषद इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।इस सभा मे चाणक्य युवा संघ के अनुमंडल अध्यक्ष विवेकानंन्द मिश्र,चाणक्य युवा संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील दुबे,धीरज पाठक,छोटू पांडेय,नीरज पांडेय,गुंजन मिश्र,कृष्णा चौधरी,कौशल किशोर,अनिल चंद्रवंसी,आदि लोग मैजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.