
स्वामी विवेकानंद की 155 जयंती के अवसर पर विवेकानंद स्कूल मिशन स्कूल परिवार द्वारा फेस्ट का आयोजन किया गया। विवेक तरंग सीजन 2 के अंतर्गत आयोजित इस फेस्ट का उद्घाटन मुख्य अतिथि रफीगंज विधायक अशोक कुमार, गोह विधायक मनोज कुमार ,ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा, कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, एसडीओ अनीस अख्तर, मगध विश्वविद्यालय के प्रो. अरविंद कुमार सुनील ,वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के प्रो. शंभूशरण शर्मा, प्रो. शिव शंकर सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया। विवेकानंद फेस्ट की इस कड़ी में आयोजित साइंस प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी, ऑटोमेटिक ट्रैफिक कंट्रोल, मिसाइल, ड्रोन ,सोलर ट्रेन जैसे आकर्षक और प्रेरक मॉडल बच्चों द्वारा बनाए गए। निदेशक डॉ. शंभू शरण सिंह ने बताया कि साइंस गैलरी के माध्यम से बच्चों ने विज्ञान के आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन में योगदान का एक सौ से भी अधिक वर्किंग और नन वर्किंग मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया है। आर्ट क्राफ्ट गैलरी का थीम ” स्वच्छ धरा, हरी धरा ” था।इसमें बच्चों ने पर्यावरण, स्वच्छता, स्मार्ट गांव की अद्भुत छटा बिखेरी और आने वाले दिनों में जीवन यापन में बदलते सोच का संदेश दिया। पेंटिंग नारी सशक्तिकरण को समर्पित था और” बेड़ियां तोड़ती बेटियां” थीम के अंतर्गत अद्भुत प्रस्तुति रही। मनोरंजन पार्क के माध्यम से वर्तमान यात्रा दौड़ की जिंदगी में मनोरंजन व हास्य व्यंग्य के साथ जीवन और समाज को जीवंत बनाने का संदेश दिया गया तो फूड कोर्ट के माध्यम से खाद्य संरक्षण और पोषण के माध्यम से सबको भोजन और पोषण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार, बीडीओ अशोक प्रसाद, सीओ विनोद सिंह ,ओबरा बीडीओ कुमार शैलेंद्र, ई. अवधेश कुमार ,मनीष वत्स ,उप प्रमुख नंद शर्मा ,भाजपा नेता एवं गोरडीहां पैक्स अध्यक्ष सुबोध शर्मा, जदयू सेवा दल के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज समेत काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर छात्र छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी रहा जलवा:
विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।गीत संगीत ,हास्य, नृत्य ,भाषण द्वारा बच्चों ने शमा बांध दिया। इस कार्यक्रम में लोक गायक कौशल किशोर मंडल एवं ब्रजेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन अनम्या रॉय, रितका कुमारी,दिव्यांशु कुमार,कशिश कुमारी,निशांत कुमार,नाशरह उमंग,वाकर आरिफ एवं कशिश गुप्ता ने किया।अतिथियों का स्वागत प्रबंधक सुनील कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया।