जे.आर.सी.क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मौक़ाबले में बड़ी मस्जिद क्रिकेट टीम ने 60 रनों से की जीत दर्ज

आज जे. आर. सी.क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच किला क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया जिसमें बड़ी मस्जिद क्रिकेट टीम ने मियां मुहल्ला क्रिकेट टीम को 60 रनों से हरा दिया।इस से पहले मिया मुहल्ला कि टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।बड़ी मस्जिद टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाये जिस के जवाब में खेलने उतरी मियां मुहल्ला टीम ने 6.2 ओवर में 54 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई।आज फिर ऑल राउंडर खेल के लिए चाँद को मैन ऑफ द मैच दिया गया तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज भी दिया गया।मैच का उदघाटन प्रभारी थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह दरोगा भगवान सिंह, दरोगा सौकत खान, दरोगा राजाराम राय सामाजिक कार्यकर्ता चिन्टू मिश्रा एवम युवा नेता राव मनीष यादव ने फीता काटकर किया।विजेता टीम को कप और 1500 रूपया और उप विजेता टीम को कप और1000 रुपया का पुरस्कार दिया गया।मैच का आयोजक पिन्टू खान,तौकीर खान, आरजू खान, फिरोज आलम, खालिद खान सहाबुद्दीन खान ने किया।मैच अंपायर पप्पू यादव और पचु कुमार ने किया।स्कोरर दानिश आलम और कॉमेंट्री रोहित कुमार ने की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.