
प्रखंड ससंसाधन केन्द्र (बी आर सी) दाउदनगर में एक दिवसीय धरना का आयोजन TET-STET उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ दाउदनगर के अध्यक्ष बसंत कु सिंह और बिहार प्ररंभिक शिक्षक संघ दाउदनगर के अध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। संघ ने शिक्षा के नीतियों के साथ हो रहे अन्याय का जोरदार विरोध किया। उनका मानना है कि राज्य सरकार सूबे के शिक्षा एवं शिक्षक के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है । टेट संघ के अध्यक्ष बसंत कु सिंह ने कहा कि भारत के संविधान एवं न्यायपालिका के निर्णय को भी राज्य सरकार लागू करने में अक्षम है जो देश के समवर्ती सूची शिक्षा के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। संघ शिक्षकों के हित में न्यायिक एवं लोकतांत्रिक संघर्ष के लिए निरंतर संकल्पित है। माननीय सुप्रीम कोर्ट में सरकार द्वारा नियोजित शिक्षक के विरुद्ध दायर याचिका को संघ देश के वरिष्ठ कानूनविद्द के द्वारा लड़ने की तैयारी की है।
ज्ञातव्य हो कि संघ ने सरकार को चौतरफा घेरने के लिए पूर्व ही 21 जनवरी 2018 के मानव श्रृंखला से अलग रहने का एलान कर चुका है परंतु विभिन्न तरीकों से शिक्षकों को डराने धमकाने की कार्रवाई की जा रही थी जिसका संघ विरोध करता रहा। प्रारम्भिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च न्यायालय पटना एवं शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने भी शिक्षकों एवं बच्चों को मानव श्रृंखला में भाग लेने की अनिवार्यता पर रोक लगा दिया है। इस हेतु शिक्षक भयमुक्त होकर सरकार के महात्वकांक्षा मानव श्रृंखला का पुरजोर विरोध करे। समान काम का समान वेतन की लडा़ई को मजबूती प्रदान करें । संघ के सदस्य जितेंद्र कु, दीपक कु, उदय कु और सचिव कुमार सुमन ने कहा कि 6 माह से वेतन नही दिया गया है और गैर शैक्षणिक कार्य करने के लिए ज़ोर दिया जा रहा है।
कुछ साथियों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि कल विद्यालय आना है मानव श्रृंखला में शामिल नही होना है तो भी। ऐसे में उनका कहना है कि साथियों ऐसे लोगो को प्रधान सचिव के पत्र का हवाला दीजिये क्योंकि उसदिन रविवार है और हम छुट्टी का उपभोग करें। उर्दू विद्यालय के शिक्षक सिर्फ विदयालय में उपस्थित रहेंगे लेकिन मानव श्रृंखला में शामिल नही होना चाहते तो कोई बाध्यकारी आदेश नही होगा। अगर प्रधानाध्यपक कहें कि लिख कर दीजिए तो आप स्पष्ट कह सकते हैं कि पहले आप लिख कर यह दीजिये की आपको कल मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए विद्यालय आना है और वह प्रति महासंघ के नेतृत्व को उपलब्ध कराएं।
प्ररंभिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष अमरेश कु, सचितानन्द सिंह और संतोष कु ने कहा कि मानव श्रृंखला का बहिष्कार जारी रहेगा। हमसभी कल छुट्टी का उपभोग करते हुए मानव श्रृंखला में शामिल नही होंगे। टेट संघ से प्रवक्ता रोहित कु ने कहा कि हम दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसे कुरीतियो के खिलाफ है।धरने में महेंद्र कु, भीम कु, कमलेश कु, संतोष कु रस्तोगी, पवन कु, जितेंद्र कु, उदय कु, कौशल आनद, मिथलेश कु, सैकड़ो शिक्षक ने भाग लिया।