
दाउदनगर औरंगाबाद मुख्य पथ एनएच 139 पर थोड़ी देर पहले एक दुर्घटना घटी। शुक्र है कि आज की दुर्घटना में ज़्यादा कुछ नुक़सान नहीं हुआ। ज्ञात हो कि कल इसी मुख्य पथ पर तरारी व मुस्लिमाबाद के बीच में एक ट्रक की चपेट में आकर 45 वर्षीया महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान शांति देवी के रूप में की गई है। महिला दाउदनगर प्रखंड के बेलाढ़ी गांव की निवासी बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने मायके सोनहथु जाने के लिए बस पकड़ने के लिए भखरुआं मोड़ पर आरही थी। अचानक सड़क पार करने के क्रम में एक ट्रक की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे आनन-फानन में तिवारी मुहल्ला स्थित अरविंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
