
दाउदनगर में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत राम परीखा यादव के परिजनों से मिल कर शोका कुल परिवार को सांत्वना प्रदान की।सांसद श्री सिंह दिवंगत रामपरीखा यादव के मौलाबाग स्थित आवास पर पहुंचे और उनके पुत्र चिकित्सक डॉ विनोद कुमार सिंह समेत अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना प्रदान किया। सांसद ने कहा कि दिवंगत राम परीखा यादव औरंगाबाद जिले के धरोहर थे। उनके निधन से जिले को अपूरणीय क्षति हुई है ।वे सिर्फ एक चिकित्सक नहीं बल्कि समाज के बेहतर मार्गदर्शक व अभिभावक तुल्य थे। समय-समय पर बेहतर मार्गदर्शन दिया करते थे। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ,देव के उप प्रमुख मनीष पाठक ,मुकेश कुमार,आकाश कुमार, जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद राम कृष्ण कुमार उर्फ नंहकु पांडेय, अवकाश प्राप्त शिक्षक दिन दयाल सिंह, कृष्ण कुमार सिंह जदयू नेता ब्रजकिशोर शर्मा, वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड सचिव रवि रंजन कुमार, भीम पांडेय आदि उपस्थित थे।