
दाउदनगर के विभिन्न पंचायतों में कमल क्लब के संयोजक और प्रभारी नियुक्त किये जा रहे हैं।इसी दरम्यान आज सिंदुवार पंचायत में संयोजक नागेंद्र सिंह,प्रभारी रविकांत शर्मा,गोडीहा पंचायत संयोजक रवि शंकर पांडेय,प्रभारी ज्योतिष कुमार,समसेर नगर पंचायत संयोजक धीरज कुमार प्रभारी प्रफुल प्रियदर्शी,अच्छा पंचायत संयोजक नीरज कुमार उर्फ फूलन जी,प्रभारी आशुतोष कुमार को दाउदनगर कमल क्लब के संयोजक अनुज दुबे ने शुभकामना संदेश देकर इन्हें मनोनीत किया।इस मौके पर कमल क्लब के जिला संयोजक सुनील दुबे,भाजयुमो जिला मंत्री सह ओबरा विधान सभा के सह प्रभारी विवेकानंद मिश्र,समसेर नगर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष दीपक कुमार,राकेश शर्मा,मनु मिश्र,उत्तम प्यारे,सोनू कुमारआदि लोग उपस्थित थे।।