
ओबरा: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) के जिला संयोजक संदीप किशोर के नेतृत्व में ओबरा प्रखंड इकाई का गठन कुटुंबा विधायक राजेश राम के ओबरा स्थित आवास पर किया गया। जिसमें इरफान खान उर्फ माखन को प्रखंड अध्यक्ष, पिंटू यादव प्रखंड उपाध्यक्ष, हैप्पी सिंह को प्रखंड संयोजक, वारिस अली खान को सचिव मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने एनएसयूआई संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए एक सुर में संगठन के प्रति इमानदारी पूर्वक एवं छात्र छात्राओं के हक की लड़ाई लड़ने की बात कही।

सचिव मोहम्मद मजहर ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को यह दायित्व दिया गया है कि कॉलेज एवं स्कूलों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठित होकर एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ें एवं छात्र-छात्राओं को उनका हक़ दिलाये।इस मौके पर साम्प्रदायिक ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया।ओबरा कमिटी गठन के बाद औरंगाबाद सदर विधायक आनंद शंकर सिंह एवं कुटुंबा विधायक राजेश राम ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियोंको फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दी है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान,शुभम सिंह,नगर अध्यक्ष ऋषभ सिन्हा ने बताया कि आने वाले छात्र संघ चुनाव में पूरे दमखम के साथ एनएसयूआई सभी कॉलेजों में मजबूती के साथ लड़ेगी और हर जगह से सांप्रदायिक तत्वों बढ़ावा देने वाले छात्र संगठन को करारी हार झेलनी पड़ेगी। इस मौके पर कुंदन सिंह गौतम प्रिंस रवि रंजन कौशल पंकज आदि मौजूद थे।