भाजयुमो की बैठक हुई सम्पन्न

पिंटू कुमार आर्य की रिपोर्ट:-

भारतीय जनता युवा मोर्चा दाउदनगर के नगर मंडल की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता श्याम पाठक ने किया बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष शम्भु कुमार कमल कलब के नगर संयोजक प्रेम पाठक तथा मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता विशाल सिंह शशि पासवान रामू प्रसाद अमन जे सौरभ कुमार महामंत्री सुनील पाठक तथा मुख्य रुप से भाजपा जिला प्रवक्ता अश्वनी तिवारी उपस्थित रहे।इस बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा की कल 31.12.17 को हर बूथ पर नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में तथा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कमल क्लब के संयोजक 23 वार्डों में प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यकर्ताओं द्वारा सुनने एवं सुनाने एवं अन्य लोगों को भी सुनाने का काम किया जाएगा।इस बीच विशाल सिंह ने कहा युवा मोर्चा औरंगाबाद जिले में मजबूत हैं नगर अध्यक्ष शम्भु कुमार ने कहा मेरा पूरा प्रयास होगा नगर के सभी बूथो पर मन की बात सुनने का हम अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से वह बूथ अध्यक्षों के माध्यम से हर बूथ पर मन की बात सुनने का व्यवस्था सुदृढ़ करेंगे धन्यवाद ज्ञापन करते हुए युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम पाठक ने कहा कि मैं अपने युवा कार्यकर्ता एवं नगर कमल क्लब के संयोजक प्रेम पाठक सहित हर बूथ पर युवा कार्यकर्ता सुनने का व्यवस्था करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.