
राष्ट्रीय युवा दिवस-2018 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 दिसम्बर को बारूण प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोठौली के प्रांगण में स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय युवा मंच द्वारा पूर्व प्रस्तावित राष्ट्र गौरव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें बारूण प्रखण्ड के विभीन्न शिक्षण संस्थानों से 133 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
आगामी 31 दिसम्बर को दाउदनगर के प्रतिभागियों की परीक्षा होगी।
आगामी 12 जनवरी 2018 को राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती* के अवसर पर दोनो प्रखण्ड के प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।पहले से तय मापदंड के अनुसार दोनो ग्रूप(वर्ग 6,7,8 एवं वर्ग 9,10,11,12) से 30 स्थान(30 से ज्यादा विद्यार्थी भी हो सकते हैं) तक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय युवा मंच के संयोजक अनुज कुमार पांडेय ने कहा की मैं हृदय से उन सभी सहयोगियों, तथा प्रतीभागियों का अभीनंदन करता हूँ जिन्होंने अपनी महत्वपुर्ण भूमीका से इस प्रतियोगीता के आयोजन को सफल बनाया।उन प्रतीभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय युवा मंच के प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करना को सफल बनाने का कार्य किया है।मुझे पुर्ण विश्वास है कि सभी प्रतीभागीयों के अंदर जरूर राष्ट्रीय भावना का प्रसार हुवा होगा,भवीष्य में ये प्रतिभागी अपने सुकर्मों से अपने देश की सेवा करेंगें।
मंच का उद्देश्य ही विद्यार्थीयों के अंदर राष्ट्रीय चरीत्र का निर्माण करना है।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय ग़ोठौली के सम्मानित शिक्षक अमरेंद्र प्रसाद का विशेष सहयोग मंच को प्राप्त हुआ।
परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए।65 अंक के प्रश्न भारत के देशभक्त महापुरुषों स्वामी विवेकानन्द,जगतपति कुमार,मदनलाल ढींगरा, राजगुरु,नीरजा भनोट,मातंगिनी हाजरा,,मौलाना बरकतउल्ला,कर्नल ए बी तारापोर,राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी,बासुदेव बलवंत फड़के,मास्टर सूर्यसेन,पर्वतपुरुष दशरथ मांझी,महान साहित्यकार शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय,जतीन्द्रनाथ दास, जतीन्द्रनाथ मुखर्जी के जीवनी से पूछा गए थे,25 अंक के प्रश्न भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से पूछे गए थे और 10 प्रश्न करेंट अफेयर्स से पूछे गए थे।परीक्षा स्थल से निकलने के बाद सभी प्रतिभागियों के चेहरे चमक रहे थे।प्रतिभागियों को ओ.एम.आर शीट की प्रतिलिपि पर ही प्रश्नों का उत्तर देना था।इस कारण 2018 में मैट्रिक की परीक्षा देनेवाले प्रतिभागियों का पूर्वाभ्यास भी हो गया।इस अवसर पर परिक्षा के संयोजक अजय कुमार पाण्डेय,सह-संयोजक नीतीश मिश्रा,परिक्षा नियंत्रक शिक्षक ओम प्रकाश चौधरी,स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय युवा मंच के बारूण प्रखण्ड संयोजक काशीनाथ पांडेय,मंच के टेक्निकल प्रभारी राजन मिश्रा,वीक्षक राहुल कुमार,सोनू पाठक,प्रभात छोटु,प्रशांत इंद्रगुरू,लवकुश पाण्डेय,विकास चौबे,शिवकांत कुमार,रणधीर कुमार,रविकांत कुमार,संतन कुमार,इंद्रजीत कुमार, उदय कुमार,अरविंद कुमार,पर्यवेक्षक युवा समाजसेवी सह दाउदनगर नगर परिषद के निवर्तमान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चिंटू मिश्रा,सह-पर्यवेक्षक मुकेश मिश्रा,राव मनीष यादव ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
सम्पूर्ण आयोजन का नेतृत्व और देखभाल अजय कुमार पांडेय द्वारा किया गया।