
आज शनिवार को एन एच 139 स्थित दाउदनगर मुख्य पथ पर पसवां मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक 55 वर्षीय रामदेव साव दाउदनगर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव का निवासी बताया जाता है।
दुर्घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।तकरीबन एक घंटे से भी अधिक समय तक सड़क जाम रहा ।ग्रामीणों द्वारा मृतक के आश्रितों को पर्याप्त मुआवजा देने एवं स्पीड ब्रेकर देने की मांग की जा रही थी।

ग्रामीणों का कहना था कि यहां पर हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है ।वाहनों का तेज गति से आवागमन लगा रहता है। वाहन चालकों का गति पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है, जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।बीडीओ अशोक प्रसाद, सब इंस्पेक्टर शेखर शौरभ, आशीश कुमार साह तथा अनिल कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उसके बाद ग्रामीणों एवं उनके परिजनों को समझा बुझा कर के जाम को हटाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पारिवारिक लाभ के तहत मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
