
भाजयुमो के जिला मंत्री विवेकानंद मिश्र के पुराना शहर स्थित आवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेष वार्ता में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह एवं भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी शामिल हुए।
श्री दुर्गेश ने कहा की गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति और दोनों राज्यों के भाजपा संगठन की परिश्रम का फल है। कहा की संपर्क, संवाद व संगठन के माध्यम से युवाओं को भाजपा से जोड़ा जा रहा है। पूरे बिहार में भाजपा युवा मोर्चा 63 हजार 372 बूथों पर कमल क्लब के माध्यम से 18 से 25 आयु वर्ग के बूथवार वैसे 10 युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा, जिनका नाम पहली बार मतदाता सूची में दर्ज हुआ है ।बिहार के भाजपा के 1042 मंडलों में से 900 से भी अधिक मंडलों में मंडल पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।भाजपा या एनडीए गठबंधन की देश के 19 राज्यों में सरकार बन चुकी है ।मात्र 5 राज्य 5 बच गए हैं ,जहां कांग्रेस का शासन है। हम कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए है। उन्होंने कहा कि जो भी कांग्रेस का हाथ पकड़ेगा उसकी लुटिया डूब जाएगी, यह गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम से भी साबित हो चुका है । दावा किया कि कर्नाटक में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
कहा की 12 जनवरी 2018 को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पटना के बापू सभागार में बिहार के 10 हजार युवा जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।