बिहार में बढ़ गई है अफसरशाही :लालू यादव।

 सरकार  गरीब विरोधी है। गरीबों का भी किरासन तेल बंद कर देना कहाँ तक सही है कई ऐसे गांव है जहां आज भी बिजली नही है बालू का उठाव बंद होने से  बिहार को काफी हानि हो रही है। बिहार में अफसरशाही बढ़ गयी है।अपराध बढ़ गया है।उक्त बातें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कही वे अपने समधी राव रणविजय सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजली अर्पित करने दाउदनगर प्रखंड के हिच्छन बिगहा गांव आए हुए थे। वे पत्रकारो के सवाल के जवाब दे रहे थे।

राव रणविजय सिंह के स्मारक पर उन्होंने पुष्पांजली अर्पित किया। राजद सुप्रीमो ने राव रणविजय सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे।।पुष्पांजली अर्पित करने के बाद उन्होंने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बात भी की। कहा की वे उनकी पुण्यतिथि में हमेशा आते रहेगें।गुजरात चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गुजरात से भाजपा हार रही है। भाजपा का सफाया होना तय है।

इस मौके पर उनकी पुत्री रोहिणी आचार्या,दामाद समरेश सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.श्रीमती कांति सिंह, विधायक भोला प्रसाद सिंह,अरवल विधायक रवींद्र सिंह,ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिंहा समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता राव रणविजय सिंह के स्मारक पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अरवल जिले के कलेर में राजद के राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य सह राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री यादव का भव्य स्वागत किया। डॉ प्रकाश चंद्रा द्वारा जगह जगह पर तोरण द्वार लगाया गया था ।इनके साथ पूर्व जीप उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम, पूर्व मुखिया राधेश्याम सिंह विनोद कुमार सिंह,चिंटू मिश्र समेत काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।  अगनुर मोड़ पर ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा एवं कार्यकर्ताओं ने राजा सुप्रीमो का स्वागत किया। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ,अरवल विधायक रविंद्र सिंह  औरंगाबाद जिला के जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ संजय सिंह ,जिला पार्षद सरोज देवी,शंकर यादवेंदु,वरिष्ठ नेता उदय उज्जवल, सुनीता वर्मा , सुमित यादव , इंदल यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.