दहेज को न कहना सीखिये:डीएम।


पिंटू आर्य की रिपोर्ट:
दाउदनगर प्रखंड  कार्यालय परिसर में दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन पर आयोजित उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन  डीएम कंवल तनुज,एसपी सत्य प्रकाश एवं अनुमंडलीय पदाधिकारी अनीस अख्तर व् एसडी पीओ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया ।

   डीएम कंवल तनुज ने   कहा की दहेज प्रथा को जड़ से मिटाना होगा।दहेज व बाल विवाह उन्मूलन के लिए लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति है। नारी की उपेक्षा कभी भी किसी भी धर्म ने नहीं की है। नारी की पूजा सर्वत्र होती है धर्म का मूल ही नारी है। दहेज को न कहना सीखिये। बेटियों को चाहिए जो दहेज मांगे उससे शादी नहीं करें चाहे जीवन भर अकेले क्यों नही रहना पड़े। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन अभियान को एक आंदोलन के रूप में लिया गया है। हम सबों को इस में अपनी भूमिका निभानी है। एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने कहा कि  लोगों द्वारा मुआवजे के लिए सड़क जाम कर दिया जाता है, लेकिन दहेज प्रथा को रोकने के लिए कभी सड़क जाम नहीं किया जाता ।एस डी ओ अनीश अख्तर ने  कहा कि इस अभियान की सफलता में जागरूकता की कमी भी एक बाधक है दिख रही है। यदि महिलाएं प्रण कर ले तो बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान सफल हो जाएगा। बीडीओ अशोक प्रसाद ने स्वागत भाषण दिया ।

साक्षर भारत मिशन के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजय कुमार सिंह ने भी सभा को सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कपिलेश्वर विद्यार्थी ने किया। इस मौके पर उप कोषागार पदाधिकारी रवीश चंद्र प्रसाद, दाउदनगर पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, ओबरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, खुदवां थानाध्यक्ष मनोज राम, करमा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह ,चौरी पंचायत के मुखिया अनिल कुमार चंद्रवंशी, वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पी ओ शैलेंद्र कुमार सिंह,तरार पंचायत के मुखिया सर्वोदय प्रकाश शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.