लगातार छठे वर्ष होगा राष्ट्र गौरव प्रतियोगिता का आयोजन

स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा मंच दाउदनगर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस-2018 के उपलक्ष्य में लगातार छठे वर्ष राष्ट्र गौरव प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।जानकारी देते हुए मंच के राष्ट्रीय संयोजक अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि 24 दिसंबर को बारुण एवं 31 दिसंबर को दाउदनगर में परीक्षा होगी। प्रतियोगीता में 100 अंकों के सौ वस्तुनिष्ठ प्रश्न पुछे जायेंगे ,जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन(1857 ई. से 1947 ई.तक के घटनाक्रम,पच्चीस अंक),करेंट अफेयर्स-10 अंक के एवं निम्नलिखीत महापुरूषों के जीवनी पर आधारीत होंगे(स्वामी विवेकानन्द,जगतपति कुमार, मास्टर सूर्यसेन,मातंगिनी हाजरा,मौलाना बरकतउल्ला,शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय,लेफ्टिनेंट कर्नल ए. बी.तारापोर,जतीन्द्रनाथ दास,जतीन्द्रनाथ मुखर्जी,नीरजा भनोट,राजगुरु,दशरथ मांझी,मदनलाल ढींगरा,वासुदेव बलवंत फड़के,राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जैसे महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रश्न 65 अंक के होगें। सभी प्रतीभागीयों को प्रशस्ती पत्र,कलम,स्वामी विवेकानंद जी का फोटो फ्रेमींग देकर सम्मानीत किया जायेगा प्रथम से तीस स्थान प्राप्त करनेवाले सभी प्रतीभागीयों को विशेष रूप से सम्मानीत किया जायेगा। प्रतीयोगिता में षष्ठम से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी शामील हो सकते हैं।इस प्रतियोगीता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थीयों के अंदर राष्ट्रीय चरीत्र का निर्माण करना है। इसलिये इस प्रतियोगिता में स्वतंत्रता आंदोलन तथा भारत के महापुरूषों से संबंधीत प्रश्न पुछे जायेंगे।
वर्ग 6,7,8 के विद्यार्थी जुनीयर ग्रूप में एवं वर्ग नवम से बारहवीं के विद्यार्थीयों को सीनीयर ग्रूप में रखा गया है। दोनों वर्ग से एक से तीस स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थीयों को पुरस्कृत किया जायेगा। दोनों ग्रुप के लिए
प्रथम पुरस्कार 3100 रुपया
द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपया
तृतीय पुरस्कार-1100 रुपया होगा। युवा दिवस पर स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय युवा मंच के द्वारा दिए जानेवाले जगतपति युवा पुरस्कार की राशी 1100 रूपये कर दी गई है।यह पुरस्कार ऐसे दिव्यांग युवाओं को दी जाती है जिन्होंने अपने परिश्रम से समाज को दिशा दिखाने का कार्य किया है बिना किसी का सहारा लिए।जो किसी पर बोझ न बनकर स्वंय किसी का बोझ ढोते हैं।यह पुरस्कार 2012 से दिया जा रहा है।

One comment on “लगातार छठे वर्ष होगा राष्ट्र गौरव प्रतियोगिता का आयोजन
  1. manu pandey mahi says:

    Bahut hi nek kam he apne liye to sabhi jitey ..lekin garibo ke liye jina hi .asal me jindagi he..apka : bhojpuriya mati : singer & actor : manu pandey mahi ( manu mahi )

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.