दिव्यांग दिवस पर गोह में विचार गोष्टी का होगा आयोजन

बिहार दिव्यांग अधिकार मंच के द्वारा आगामी तीन दिसंबर को एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया है। मंच के प्रखण्ड अध्यक्ष शम्भू प्रसाद बारी ने बताया की अन्तराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर नगर भवन गोह में दिव्यांगों के दशा और दिशा पर एक विचार गोष्टी का आयोजन किया जायेगा ।
जिसमे प्रखण्ड के लगभग एक हजार दिव्यांग भाग लेंगे ।इस विचार गोष्टी में दाऊदनगर अनुमंडल पदाधिकारी अनीश अख्तर और स्थानीय विधायक मनोज कुमार मौजूद रहेंगे।
श्री बारी ने बताया कि इस विचार गोष्टी में बुद्धजीवी शिक्षा बिंद और सामाजिक कार्यकर्ता भी दिव्यांगों के उथान के लिए अपना विचार देंगे।
बिहार दिव्यांग अधिकार मंच के प्रखंड अध्यक्ष शम्भू प्रसाद बारी ने कहा कि आज सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन दिव्यांगों का समुचित उनका हक नहीं मिल पा रहा है। दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल एवम अन्य आवश्यक साधन नही मिल पा रहे है। दिव्यांग दर-दर भटकने को मजबूर है।दिव्यांगों को सरकार द्वारा चलाई जानेवाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी सही समय पर नहीं मिल पाता है। जिससे वे अपने अधिकार से बंचित रह जाते है। इस परिस्थिति में दिव्यांगों के लिए यह विचार गोष्टी कारगर सिद्ध होगा।
इसमे दिव्यांग मंच के प्रखंड सचिव रमाकांत भगत,कोशाध्यक्ष विजय साव,भीम रजक, संतोष कुमार, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता,शम्भू प्रसाद ,संजय प्रसाद सिंहा, धीरज सिंह, विकास कुमार,सोमदत्त कुमार सहित दर्जनों मंच पदाधिकारी मौजूद होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.