
आज दिनांक 21 नवम्बर को दाउदनगर दहेज के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया। सुबह के समय चले इस अभियान के तहत दैनिक जागरण की जागरूकता रैली निकाली गई। प्रदेश में जिस प्रकार राज्य सरकार द्वारा दहेज के ख़िलाफ़ आवाज़ को बुलंद किया जा रहा है उस मिशन को गति और ऊर्जा प्रदान करने हेतु यह रैली निकाली गई। रैली को दाउदनगर प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष कुमार शाह, बिहार पुलिस एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव, सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, समाजिक कार्यकर्ता चिंटू मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली के माध्यम से लोगों के बीच यह संदेश भेजने का प्रयास किया गया कि दहेज जैसी कुप्रथा को अपने जीवन से दूर भगाएँ। दैनिक जागरण के दाउदनगर अनुमंडल संवाददाता संतोष अमन द्वारा इस रैली का नेतृत्व किया गया। रैली में सैकड़ो युवाओं के साथ साथ शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने इसमें भाग लिया। हाथ में बैनर लेकर 45 बाइक जुलुस पुराना शहर से शुरू होकर थाना, बाजार होते हुए भखरूआं मोड़ पर जाकर सम्पन हुआ। सभी ने संकल्प लिया की न दहेज लेंगे न देंगे। समाजिक कार्यकर्ता चिंटू मिश्र ने कहा कि उन्होंने भी अपनी शादी में दहेज नही लिया था जिससे समाज में एक अच्छा मेसज गया था। इस रैली में सनोज कुमार, अनुज पांडेय, अजय पांडेय, बसन्त कुमार, आर्य अमर केशरी, विकास मिश्रा, प्रभात छोटू, पिंटू आर्य, पिंटूयादव, गौतम,मुन्ना नौशाद अंगिरा, टुल्लू रावत, अजय गुप्ता, नितीश मिश्र, सुनील पंडित, गणेश, सोनू, गोधन, सरफ़राज़, छोटू राय, दीपक चन्दवंशी, दीपक चन्द्रवंशी, आफ़ताब, साह फ़ैशल, बड़े मिस्त्री, विष्णु पांडेय, गोविंदा, रौशन गुप्ता, मो वकील एवं अन्य लोग शामिल हुए।
