दाउदनगर नासरीगंज सोन नदी में रहे पुल का  नामकरण पूर्व मंत्री स्व रामविलास सिंह यादव  के नाम पर रखने की मांग।


लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव उपेंद्र यादव ने प्रेस वार्ता करते हुये मांग  किया की दाउदनगर नासरीगंज सोन नदी में रहे पुल का  नामकरण पूर्व मंत्री स्व रामविलास सिंह यादव  के नाम पर होना चाहिये।

कहा की ओबरा दाउदनगर में स्व रामविलास सिंह यादव  का  अहम् योगदान रहा है। वे जबतक रहे हमेशा दाउदनगर , ओबरा के लिए सोचते रहते थे। उनमें कोई जात पात का भेद भाव नहीं था। वे हमेशा विकास की बात करते थे। उनके जाने के बाद कोई भी जंप्रतिनिघि उनका जगह नहीं ले सका।  स्व मंत्री जी का सपना साकार करने की जरूरत  है।उनकी कार्य को   ओबरा और दाउदनगर की जनता कभी भूल ही  नहीं सकती है।प्रेष वार्ता में  समाजवादी नेता मोहन सिंह यादव ,  अरविन्द वर्मा लोजपा नेता दिनेश शर्मा ,  यादवमहेंद्र पासवान, संजय यादव   आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.