
पिंटू कुमार आर्य की रिपोर्ट:-
आज दिनांक 31.10.2017 दिन सोमवार को “माँ टाइपिंग सेंटर” का शुभ उद्घाटन दाउदनगर के अंचल अधिकारी विनोद कुमार सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने दीप प्रोजवलित तथा संयुक्त रूप से फिता काट कर किया।इसके बाद संस्था की छात्रा सुमन,आकांक्षा,मनीषा, तथा जुली ने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत की।इस समारोह में मंच का संचालन संतोष कुमार नवीन जी ने किया।जबकि समारोह का देख रेख सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर पप्पू गुप्ता जी ओर अनिशा कुमारी ने किया।

पप्पू गुप्ता जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस संस्था का मुख्य उधेश्य जरूरत मन्दो को मुफ्त शिक्षा देने का ओर दाउदनगर के युवाओ को हरसंभव टेक्निकल मदद का है।जबकि अंचल अधिकारी ने अपने संबोधन के दौरान आज के दौर में हर क्षेत्र में कंप्यूटर की जानकारी के साथ साथ टाइपिंग की जरूरतों को युवाओ को बताया और संस्था की उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।वही,प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने टाइपिंग से सम्बंधित हो रही विभागों में परेशानियों को अवगत कराया और संस्था की उज्ज्वल भविष्य की कामना किये। इस बीच अतिथियों का स्वागत,आशीष,पुनीत,शिव कुमार, अभिषेक,धीरज ने किया।इस मौके पर पूर्व चेयर मेन जमुना प्रसाद स्वर्णकार,नागेंद्र सिंह,जय ललिता, गणेश प्रसाद एवम अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
