कोई भी धर्म आपस में नफरत फैलाने की इजाजत नहीं देता : डॉ० चंद्रा

गैनी पंचायत में नव युवक भास्कर छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित नाटक “दो रोटी “का उदघाटन आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा पूर्व शिक्षक दीनदयाल सिंह के कारण ही दाउदनगर अनुमंडल बना, और स्वर्गीय पूर्व मंत्री रामबिलास सिंह यादव जैसे नेता की समाज को आवश्यकता है, उन के जैसा नेता औरंगाबाद जिला में नही हैं। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के लोगों को बिना भेदभाव मदद करें जैसे भगवान भास्कर बिना भेदभाव हम सभी की मदद करते हैं। लड़का और लड़की में कोई फर्क ना रखें। कोई भी धर्म आपस में नफरत फैलाने की इजाजत नहीं देता। मानव धर्म से बड़ा कोई धर्म नही है।

इस अवसर पर गैनी पंचायत के मुखिया जमींदार सिंह यादव, पूर्व शिक्षक दिन दयाल सिंह, पूर्व मुखिया राधेश्याम सिंह यादव, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सोम, चिंटू मिश्रा, मनीष यादव, सनोज यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.