
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, राजद के प्रधान महासचिव एवं जहानाबाद के विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के निधन पर युवा राजद द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। युवा राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार यादव, अकोढ़ा पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नु, ओबरा प्रखंड राजद अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, युवा राजद प्रवक्ता सुनील कुमार, राजद नेता नागेंद्र सिंह, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, समाजवादी नेता चौरम गांव निवासी मोहन सिंह, युवा राजद कार्यकर्ता संजीत यादव, सुजीत यादव, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, जय गोविंद कुमार, बृज किशोर मंडल आदि शोक सभा में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने कहा कि राजद परिवार के रीढ़ हड्डी हमारे बीच से चले गए। वे व्यक्तित्व के धनी व मिलनसार व्यक्ति थे। किसी भी कीमत पर इनकी कमी को पूरा कोई नहीं किया जा सकता है।
भाजयूमो शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार ने भी राजद नेता मुंद्रिका सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया उन्होने कहा कि श्री सिंह एक कर्मठ, समाजिक और लोकप्रिय नेता थे। उनके निधन से बिहार को खासकर समाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है हम इस दुख के समय में उनके परिवार के साथ है।