
मँसूर आलम की रिपोर्ट:
दाउदनगर में महापर्व छठ पूजा को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने उत्तरी सोन घाट, दक्षिणी सोन घाट समेत सूर्य मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में जहां-जहां कमियां देखी गईं वहां पर व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गया। छठ घाटों के निरीक्षण का काम दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी
मो. अनीस अख्तर, दाउदनगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिपीन बिहारी सिंह, तरक़्क़ी एनजीओ के सचिव मिन्हाजुल एकराम, दाउदनगर सीओ बिनोद सिंह,
दाउदनगर प्रखंड के बीडीओ अशोक प्रसाद, अमीन मो0 अनवर फ़हीम ने किया।
ज्ञात हो कि इस महापर्व के अवसर पर दाउदनगर में साफ़ सफ़ाई पर जमकर ध्यान दिया गया है। घाटों पर श्रधालुओं के लिए विशेष इंतेज़ाम की पहल की गई है। साथ ही घाटों पर जाने के रास्ते की भी साफ़ सफ़ाई कराई गई है।