राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश चंद्रा ने पूर्व मंत्री, समाजवादी नेता राजद के प्रधान महासचिव सह जहानाबाद विधायक मुंद्रिका सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक जताया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि वह गंभीर रुप से बीमार थे और पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती थे। वे महान राजनैतिक एवं सामाजिक चिंतक, सादगी के प्रतीक, अत्यंत सहज और सुलभ नेता थे। उनके निधन से मैं व्यक्तिगत रुप से मर्माहत हूं।