
कल दिनांक 19 अक्टूबर को दिवाली के शुभ अवसर पर देव प्रखंड के बसडिहा पंचायत के नरची गाँव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवयुवक संघ द्वारा इस कार्यक्रम का 53वाँ वर्ष मनाया गया। रात्रि 9 बजे से शुरू इस कार्यक्रम का उद्घाटन युवा राजद प्रदेश महासचिव सह मुखिया कुणाल प्रताप द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ में युवा राजद नेता राजकिशोर राय भी मौजूद रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार ने आयोजन कर ख़ुशी ज़ाहिर की।
यहाँ पर पूजा का भी पंडाल बनाया गया था। उद्घाटन के दौरान लोगों को सम्बोधित कर कुणाल प्रताप ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोगों में आपसी प्यार और भाईचारा बढ़ता है। संस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से नाटक “तिरंगा की शान” का मंचन किया गया।