
राहुल कुमार की रिपोर्ट:
आज सुबह दाउदनगर भखरुआँ मोड़ के समिप एक दुर्घटना घटी। जानकारी के मुताबिक़ एक अल्टो ने साइकल सवार को नहर पुल के पास धक्का मार दिया। साइकल पर दो लोग सवार थे जो भखरुआँ मोड़ से बाज़ार की तरफ़ जा रहे थे। तभी अचानक से अल्टो चालक नियंत्रण खो बैठा और साइकल सवार को टक्कर मार दिया। साइकल सवार में राहुल कुमार पिता हरिशंकर विश्वकर्मा और नरेश मिस्त्री पिता गिरजा मिस्त्री जमुवाव के निवासी हैं। टक्कर लगते ही दोनों साइकल सवार घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए दाउदनगर पीएचसी ले जाया गया। चोट ज़्यादा होने के कारण प्राथमिक उपचार कर घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफ़र कर दिया गया।
लाल रंग के अल्टो गाड़ी का नम्बर BR01CC6435 अंकित है।