हसपुरा: शिक्षकों को एकजुट करने हेतु चलाया गया सदस्यता अभियान

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ हसपुरा के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। “शिक्षक नेता” शिक्षकों से सम्पर्क कर संगठन के सदस्य बना रहे हैं। प्रखंड अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि सदस्यता अभियान प्रदेश कमिटी के निर्देश पर चलाये जा रहे हैं। पूरे बिहार में संगठन का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। औरंगाबाद जिला में जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, महासचिव अनिल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार बाॅबी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की और आज शिक्षक लगातार परिवर्तनकारी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

वही प्रखंड संयोजक रवि कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष श्याम नन्दन प्रसाद शर्मा ने कहा कि हसपुरा प्रखंड में शिक्षक काफी जोश व उत्साह के साथ सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। अबतक सैकड़ों शिक्षकों ने परिवर्तनकारी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। इन्होनें कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि एक बनो, संघर्ष करों और शोषण के खिलाफ लड़ो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.