युवा उड़ान फाउंडेशन के द्वारा दशहरा और मुहर्रम के उपलक्ष्य में होगा जलपान का व्यवस्था

युवा उड़ान फाउंडेशन की बैठक आज दिनांक 27 सितम्बर 2017 दिन बुधवार को विनय गुप्ता की अध्यक्षता में अपने ऑफिस बमरोड में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दशहरा और मुहर्रम महापर्व के उपलक्ष्य में युवा उड़ान फाउंडेशन बमरोड के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को नवमी दिनांक 29 सितम्बर 2017 दिन शुक्रवार को संध्या 6 बजे से महाप्रसाद वितरण, विजयादशमी दिनांक 30 सितम्बर 2017 दिन शनिवार को दोपहर के 2 बजे से भंडारा, तथा मुहर्रम दिनांक 02 अक्टूबर 2017 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे से सभी मुहर्रम कमिटियों के लिए जलपान, और शरबत का प्रबंध करने का निर्णय लिया गया। मौजूद सदस्यों ने कहा कि आप सभी बमरोड आकर प्रसाद ग्रहण करे और भंडारा में सम्मिलित हों।

इस बैठक में उपाध्यक्ष सागर तांतिया, सचिव रूपेश सोनी, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, दीपक कुमार सोनी, राहुल गुप्ता, रंजन झल्लू, अभिषेक राज बिट्टू, श्यामसुंदर, शंकर प्रसाद(वार्ड प्रसाद-17), गुड्डू, मो. अरमान, मो. सोहन, मो. अख्तर, मो. मंसूर, सुनील कुमार एवं युवा उड़ान फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.