दाउदनगर प्रखंड प्रमुख अनील कुमार के पिता एवं समाजसेवी तरारी गांव निवासी 70 वर्षीय लालदेव सिंह का निधन सोमवार की रात हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दाउदनगर के सोन नदी तट पर किया गया। इनका जीवन सरल स्वभाव के लिए पूरे जीवन वे अपने पीछे छह पुत्र व एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।उनके निधन की सूचना फैलते ही काफी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गये और शोक संतप्त परिवार को सांतवना प्रदान किया। ओबरा विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा,राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, करमा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह,जदयू सेवादल के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव, युवा राजद के प्रदेश सचिव अरुण कुमार यादव, संजीत यादव ,तरारी मुखिया प्रतिनिधि राकेश ठाकुर ,अकबरपुर गांव निवासी राजद नेता अरविंद कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह जितेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि लवकेश चंद्रवंशी , सतेंद्र ठाकुर पंचायत सुरेंद्र सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह एवं आदि ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों भलाई में बिता दिया। वे सच्चे समाजसेवी थे और उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
