संतोष अमन की रिपोर्ट:-
दाउदनगर सं स-वित रहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को सरकार द्वारा मिलने वाला अनुदान की राशि पर्व त्योंहारों पर भी भुगतान न किये जाने से रोष व्याप्त है। महिला काॅलेज के व्याख्याता सह भाजपा नेता अटल बिहारी, प्राचार्य सच्चितानंद सिंह आदि शिक्षकों ने बताया कि 2011 से 2016 तक का अनुदान बकाया है। दुर्गा पूजा, दीपावली, मुहर्रम, छठ जैसे महापर्व पर भी वित रहित कर्मियों के घर में पैसे के लाले पड़े हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई शादी विवाह सभी बाधित है। पूरे देश में बिहार ही ऐसा राज्य है जहां वित रहित शिक्षा नीति लागू है जो इस प्रदेश के लिए अभिशाप है। कर्मियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन शर्मा से एकमुश्त भुगतान किए जाने की मांग की है।