ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र कुमार सिंहा के अनुशंसा पर आठ योजनाओं की स्वीकृति मिली है। राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह के ने बताया कि योजना संख्या 37 के अंतर्गत मुख्य शीर्ष 354 के तहत अरंडा से खुंदवा पथ लम्बाई 8.10 किमी, लागत 2 करोड़ 49 लाख, नरौला फाॅल से कलेन पथ लम्बाई 11.50 किमी, लागत 3 करोड़, खरांटी से महुआंव पथ बाढ़ क्षतिग्रस्त योजना के तहत लम्बाई 1.34 किमी, लागत 3.40 लाख, अरंडा से देवकुली पथ लम्बाई 5.6 किमी लागत 50 लाख की स्वीकृति दी गई है। इन पथों का निर्माण तथा मरम्मत किया जाएगा। ग्रामीण टोला सड़क निश्यच योजना के तहत चार सड़कों की स्वीकृति मिली है। जिनमें शमशेर नगर से राजकुमार बिगहा लम्बाई 600 मी लागत 36 लाख रूपया, एलजीरो से कर्मा खुर्द आंगनबाड़ी केन्द्र तक लम्बाई 350 मी लागत 20 लाख रूपये, संसा हसपूरा पथ से गिरी बिगहा तक लम्बाई 550 मी लागत 35 लाख, झौरीं बिगहा से प्रसादी बिगहा तक लम्बाई 800 मी लागत 48 लाख है। सभी योजनाएं वितीय वर्ष 2016-17 एवं 17-18 में स्वीकृत की गई है। इन सड़कों के बनने से बहुत बड़ी आबादी लाभावन्ति होगी।