दाउदनगर चाणक्य युवा संघ की बैठक धीरज पाठक के आवास(कुचागली) में की गई।बैठक में चाणक्य युवा संघ के 3 सदस्यों को देश की सबसे बड़ी पार्टी(भाजपा) द्वारा जिले व नगर के सम्मानित पदों पर पदस्थापित किये जाने पर सम्मानित की गई। चाणक्य युवा संघ के वर्तमान अध्यक्ष सुनील दुबे को कमल क्लब के अध्यक्ष उपाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा को भाजयुमो प्रवक्ता सह मंत्री व संयोजक श्याम कुमार पाठक को भाजयुमो नगर अध्यक्ष बनने पर अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रशांत इन्द्र गुरु(मीडिया प्रभारी)अनुज दुबे (उपाध्यक्ष)चिंटू मिश्रा(कार्यकारी अध्यक्ष) नीरज पांडेय(कोषाध्यक्ष)अवधेश पांडेय (उपसचिव) सोनू पाठक,रवि मिश्रा, रवि पांडेय,राकेश पांडेय, निशांत पाठक,विपुल पाठक सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।सभी ने भाजपा पार्टी द्वारा सम्मान देने पर पार्टी को शुक्रिया किया व पदस्थापित सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
