क्या हो सकती है हत्या की वजह ,पुलिस कर रही है जाँच

    दाऊदनगर थानाक्षेत्र के संसा गांव से पूरब हसपुरा रोड में बुधवार की अहले सुबह एक विवाहिता का गला रेतकर हत्या कर किया गया शव बरामद किया गया है।शव पर रखे हुए आधार कार्ड से मृतका की पहचान की गयी।मृतका 30 वर्षीया आशा देवी खुदवां थानाक्षेत्र के लहसा निवासी रामाधार सिंह की पुत्री थी और उसकी शादी दाउदनगर थानाक्षेत्र के हिच्छन बिगहा निवासी अभय सिंह के साथ हुई थी।वर्तमान में वह अपने मायके में रह रही थी।जुलाई 2017 में उसने अपने पति व ससुरालवालों के खिलाफ दाउदनगर थाना में दहेज प्रताड़ना की प्राथमीकी दर्ज करायी थी।बताया जाता है कि कुछ दिन पहले उसने एसडीओ कोर्ट में अपने जान पर खतरा की आशंका जताते हुए सूचना दायर किया था,जिस पर पुलिस जांच भी कर रही है।विवाहिता आशा देवी की निर्मम हत्या हत्यारों ने तेज धारधार हथियार से गला रेतकर व वार कर किया है।शव के पास से देशी शराब के दो खाली पाउच भी बरामद किये गये हैं।पता चला है कि मृतका मंगलवार की सुबह अपने घर से ओबरा दवा लाने के लिए निकली थी और वापस घर नहीं लौटी।बुधवार की सुबह हत्या कर फेंका हुआ उसका शव बरामद किया गया है।उसके गर्दन व शरीर पर धारदार हथियार के वार के निशान पाये गये हैं।गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या की गयी है।बुधवार की अहले सुबह सिपाही भर्ती की दौड़ की प्रेक्टीस करनेवाले युवाओं ने उसका शव देखकर पुलिस को सूचना दी।एसडीपीओ संजय कुमार,पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र प्रसाद,थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह,सब इंस्पेक्टर शेखर सौरभ,शौकत खां,ए एस आइ पंकज कुमार सिंह पहुंचे और घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। मृतका के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमीकी में उसके पति,ससुर व देवर को नामजद आरोपित बनाया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमीकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

                 

                                   पढ़ते रहे दाउदनगर.इन

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.