दाउदनगर थाना क्षेत्र संसा महेंद्रचक रोड पर धारदार हथियार से हत्या की हुई एक महिला का शव बरामद हुई है।
अहले सुबह दौड़ कि तैयारी कर रहे कुछ युवकों की नज़र रोड के किनारे पड़ी महिला के शव पर पड़ी।तत्काल पुलिस को सुचना दी गई।
मृतका के शव पर रखी आधार कार्ड द्वारा महिला की पहचान आशा देवी उम्र 30 वर्ष पिता रामधार सिंह ग्राम लहसा के रूप में हुई है।
पुलिस शव को जब्त कर लिया है तथा उसके मायके वाले को सुचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार मृतका अपने मायके में ही रहती थी।उसका ससुराल हिच्छन बिगहा है उसके पति का नाम अभय सिंह है।
बताया जाता है की मृतका मंगलवार को दवा लेने के नाम पर ओबरा के लिये निकली थी लेकिन घर नही पहुंची और बुधवार को उसका शव संसा रोड में बरामद हुआ है।
खबर लिखे जाने तक मृतका के मायके वाले अभी तक नही पहुंच पाये हैं उनके आने के बाद ही विशेष जानकारी मिल सकेगी।
फ़िलहाल पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।
आगे के जानकारी के लिये पढ़ते रहें दाउदनगर.इन
