नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया हिंदी दिवस पखवारा



नेहरू युवा केंद्र औरंगाबाद के तत्वावधान में चलाए जा रहे हिंदी दिवस पखवारा मनाने के क्रम में आदर्श नेहरू युवा  मेंटर युवा मंडल  नवरतन चक  द्वारा गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन भाजपा के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव द्वारा किया गया।  साथ में ब्रज किशोर मण्डल, अनुपमा कुमारी, सरोज यादव, सर्वानंद यादव ,चिंता देवी भी उपस्थित रहे। तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया ।इस अवसर पर स्थानीय लोक गायन कलाकारों के द्वारा अच्छी प्रस्तुति दी गयी।  दहेज प्रथा ,बेटी बचाओ और ढोंगी बाबाओ  पर तरह तरह के गीतों की प्रस्तुती की गयी। इसमें विनय लाल यादव कामता प्रसाद ललन सिंह दिलीप यादव शिव कुमार अजित यादव सहित  कई लोगो ने कार्यक्रम को रोचक बनाने में अपना योगदान दिया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी को पढाये और आगे बढ़ाए।सांस्कृतिक कार्यक्रम को जिन्दा रखे इससे समाज को अच्छा सन्देश मिलता है।  साथ ही साथ शौचालय निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करें।      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.