दाउदनगर शहर के पुराना शहर स्थित एकता संघ समिति द्वारा आयोजित नकल अभिनय प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन अध्यक्ष गणेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। निर्णायक मण्डली में देवानन्द पासवान, गणेश कुमार, राजेन्द्र सिंह, राम प्रवेश चौधरी शामिल रहे। मंच संचालन मुकुल किशेर ने किया।प्रथम पुरुस्कार विद्यार्थी क्लब ,द्वितीय पुरस्कार न्य बाल संगठन एवं तृतीय पुरस्कार भारती क्लब को दिया गया।टॉप टेन एवं सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।अध्यक्ष गणेश कुमार ने इस आयोजन को सफल बनाने में सभी के योगदान को सराहा एवं धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद दाऊदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर धमेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जीउतिया पर्व दाउदनगर की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर है।यहां के लोक कलाकारों ने बेहतर प्रस्तुतियां दी हैं।इस मौके पर शिक्षक अनुज रामचन्द्र पान्डेय ,निवर्तमान वार्ड पार्षद बंसत कुमार,ओम प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।आयोजन समिति के सचिव दिलिप मेहता ,उपाध्यक्ष सोनु कुमार, कोषाध्यक्ष कृष्णा मेहता, सदस्य प्रेम कुमार, पिन्टु आर्य, किशोर कुमार, राजा बाबु, धमेन्द्र , संजय चौरसिया ,संजय मेहता ,रुपेश कुमार, राजेश चौधरी आदि ने सबों का स्वागत किया।
वहीँ दूसरी और बम रोड नकल अभिनय प्रतियोगिता एवं विद्यार्थी चेतना परिषद द्वारा भी पुरुस्कार वितरण किया गया।
कसेरा टोली में कांस्यकार पंचायत समिति नकल अभिनय प्रतियोगिता मंच से नकल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
सुभाष चंद्र कांस्यकार, जगरनाथ प्रसाद कांस्यकार, रविन्द्र प्रसाद गुप्ता ,आलोक कुमार टंडन,ब्रजेश सर के द्वारा पुरस्कृत किया गया
प्रथम विद्यार्थी क्लब कसेरा टोली वार्ड नंo 12,द्वितीय बाल संघठन अफीम कोठी वार्ड नंo 20, तृतीय भारती क्लब पटवा टोली वार्ड नंo 17,चतूर्थ बालक भारती क्लब बम रोड वार्ड नंo 14, पंचम अजय न्यू क्लब लखन मोड़ वार्ड नंo 19, षष्टम सुपर स्टार क्लब इमली तल वार्ड नंo 16,सप्तम टीम इंडिया बम रोड ,अष्ठम इण्डिया इंटरटेनमेंट सिनेमा हॉल ,नवम जनता क्लब पटवा टोली,दशम न्यू जूनियर इंटरटेनमेंट क्लब इमली तल । मंच को संचालन अमरनाथ एवं विनोद जी किये। धीरज कुमार कसेरा ,अजय कुमार उर्फ जैकी, दिनेश कसेरा ,धीरज गुप्ता, गुड्डू कसेरा,जितेंद्र कसेरा,श्रवन कसेरा, संतोष तांती , मुन्ना तांती सभी सदस्य उपस्थित रहे।

