दाउदनगर थाना परिसर में दशहरा एवं मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
एसडीपीओ संजय कुमार ने कहा की
यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि दोनों समुदाय के लोगों का पर्व एक साथ है।अब ऐसा मौका 33 वर्ष के बाद ही आएगा।ऐसे में यह जरुरी है कि हम दोनों भाई आपसी प्रेम और सौहार्द पूर्वक दोनों पर्व को मनाये।जुलूस के शर्तों का हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि निर्धारित शर्तों के उलंघन करने पर पूजा कमिटियों एवं मोहर्रम कमिटियों के विरुद्ध प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी।बैठक में आम सहमति से 30 सितम्बर को मूर्ति विसर्जन करने का निर्णय लिया गया।।कहा गया कि नमाज के दौरान अनिवार्य रुप से पूजा कमिटी की जुलूस तो आरती के दौरान मोहर्रम जुलूश को रोक देना है।इसमें कोई ढिलाई नहीं बरती जायेगी।पिछली बार के तरह ही इस बार भी सारे नियमो का पालन करते हुए दोनों पर्व को भाईचारगी के साथ मनाना है।मेला में रौशनी व गोताखोर की ब्यवस्था करने जिम्मेवारी बीडीओ अशोक प्रसाद एवं सी ओ विनोद सिंह को दी गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ अनीश अख्तर ने कहा कि उनके पदस्थापना के बाद बकरीद व जीउतिया पर्व आपसी प्रेम व भाइचारा के साथ मनाने के लिए वे आम जनता को धन्यवाद देते हैं।थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि सभी चिंहित स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगी।सघन गश्ती की जाएगी। दाउदनगर उतरी क्षेत्र के जिला पार्षद रामकृष्ण कुमार उर्फ नन्हकु पांडेय,उप प्रमुख नंद शर्मा,निवर्तमान उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह,भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, प्रो.अटल बिहारी,सुबोध शर्मा, विवेकानंद मिश्रा,सुनील दूबे,राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज,हाफीज खुर्शीद आलम,सफदर हयात,जफरुल हसन अंसारी,भोला खां,मो.खुबैब आलम,करमा मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह,तरार मुखिया सर्वोदय प्रकाश शर्मा,चौरी मुखिया अनील चंद्रवंशी,जदयू नेता पप्पु गुप्ता,कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह,जदयू के नगर अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ़ चुन्नू, व्यपार मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह के अलावे विभिन्न दुर्गा पूजा कमिटियों से जुड़े सदस्य एवं मोहर्रम कमिटी के खलीफा मौजूद थे।
