संतोष अमन की रिपोर्ट:-
भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के पक्ष में प्रभावी कदम उठाने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई दिया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो० अटल बिहारी ने कहा है कि झारखंड सरकार ने महिला सशक्तिकरण के पक्ष में एक बहुत ही प्रभावी एवं साहसी कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है कि देश की कोई भी महिला झारखंड में अगर पचास लाख की जमीन खरीदती है तो उसकी रजिस्ट्री कराने में मात्र एक रुपये की राशि ही लगेगी। इस निर्णय से झारखंड की तमाम महिलाएं प्रसन्न हैं। उन्होंने बिहार में भी यह व्यस्था लागू करने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से की है। बधाई देनेवालों में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा० आशा कुमारी, शिव प्रसाद गुप्ता, सत्यनारायण प्रसाद आर्य, रामजी मालाकार, दयानंद चौधरी आदि शामिल हैं।