संतोष अमन की रिपोर्ट:-
भोजपुरिया ब्यास एवं कलाकार एकता संगठन समिति का चुनाव दाउदनगर प्रखंड के जिनोरिया स्थित सूर्यमंदिर परिसर में संपन्न हुआ। अध्यक्ष मुन्ना यादव ब्यास, उपाध्यछ परमानंद सिंह, सचिव विजय कुमार सिंह, उपसचिव सुरेन्द्र कुमार, महामंत्री सुरेन्द्र पासवान, उप महामंत्री चन्द्रशेखर सिंह, दीपक कुमार, गजेन्द्र ब्यास, शिवजन्म ब्यास को चुना गया।जिला अध्यक्ष संतोष ब्यास की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ।
इस संगठन के विस्तार करने पर युवा राजद प्रवक्ता सुनील कुमार ने सभी ब्यास को सराहा और कहा कि कलाकार के हक के लिए अवाज उठाने में यह संगठन से कारगर साबित होगा।