शिक्षक होते हैं राष्ट्र के निर्माता,  उनका इतिहास रहा है स्वर्णिम

दाउदनगर नवरतन चक स्थितसंस्कार विद्या,विद्या निकेतन,कीड्ज वर्ल्ड द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह  मेंऔरंगाबाद सांसद सुशील सिंह ने  कहा कि शिक्षक स्वभाविक रुप से सम्मान के पात्र होते हैं,वे राष्ट्र के निर्माता हैं और उनका इतिहास स्वर्णिम रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण होता है।एक समय था,जब हमारा देश विश्वगुरु कहलाता था।हमारे देश के शिक्षकों ने एक से बढ़कर एक महान विभूतियों का निर्माण किया है।एक समय था जब शिष्य ने गुरु को अंगूठा काटकर दे दिया था,आज स्थिति है कि शिष्य शिक्षक को अंगूठा दिखा देता है।जब अपने अतीत से वर्तमान की तुलना करते हैं तो चिंता आने लगती है।विचार करना होगा कि जो कमी आयी है,उसका जिम्मेवार कौन है।जब शिक्षक जिम्मेवारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे तब हम अपने अतीत की ओर लौटने के प्रति सक्रीय होगें।

गोह के विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि शिक्षक देश का बेहतर नागरिक बनाने का कर्तव्य निभा रहे हैं।हमें अभिभावक की भूमिका निभानी होगी ताकि बच्चों का भविष्य सुधर सके। देश और राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रही है।बिहार के करीब दो से ढाई करोड़ बच्चे सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं।
दाउदनगर एसडीओ अनीस अख्तर ने कहा कि सबसे बड़ा दान विद्या दान है।शिक्षकों द्वारा अपने शिष्य को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण ऐसी शिक्षा दी जाती है,जिससे वे बड़े होकर देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देते हैं।।
 भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव डा.प्रकाशचंद्रा ने विद्यालय में बीताये गये दिनों को याद करते हुए कहा कि शिक्षा का अर्थ बहुआयामी होता है।शिक्षा से चारित्रिक और व्यक्तित्व का विकास होता है।बच्चों को शिक्षा के अलावे अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए,तभी उनका स
के जिला प्रवक्ता अश्वीनी तिवारी ने कहा कि शिक्षा से बड़ा दूसरा कोई दान व धन नहीं है।यह ऐसा धन है,जिसे कोई बांट या छीन नहीं सकता।अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित बनाएं।

औरंगाबाद नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।संचालन जिले के वरिष्ठ रंग
राणा <<
विद्या की छात्रा आतीका अंसारी व सलोनी राज ने संयुक्त रुप से किया।

संस्था के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता,सीइओ आनंद प्रकाश,डीप्टी सी इ ओ विद्यासागर,मदन प्रसाद,डा.मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत व उन्हें सम्मानित किया।छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।इस मौके पर वैश्य अभियंता फोरम बिहार के अध्यक्ष ई.सुंदर साहू,वैश्य चेतना मंच के संयोजक नंदकिशोर गुप्ता,डीडी न्यूज मुजफ्फरपुर के ब्यूरो संतोष गुप्ता,फिल्म निर्देशक धर्मवीर भारती व उनके नाट्य भारती ग्रुप,पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा,भाजपा नेता विजय अकेला,जीतेंद्र शर्मा,सरयू सिंह,प्रिंस कुमार,रंगकर्मी सह पत्रकार सोनू अग्रहरी,प्रियदर्शी किशोर,अमित कुमार,उपेंद्र कश्यप,धीरज पांडेय,ओम प्रकाश कुमार,अभय कुमार,संतोष अमन,ओम प्रकाश गुप्ता,मधु,संदीप ,चंदन ,प्रधुम्न कुमार समेत कई अवकाशप्राप्त शिक्षकों एवं संस्था के शिक्षक व
किया गया।ref=”ht
/www.daudnagar.in/wp-content/uploads/2017/09/img-20170909-wa0022.jpg”>इस मौके पर भाजयुमो नेता विवेकानंद,चिंटू मिश्र,सनोज यादव,गुलाम रहबर एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.