लोहिया स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वच्छ बिहार अभियान के तहत राजकीय कन्या मध्य विद्यालय दाउदनगर के सभी छात्राओं को स्वच्छता का शपथ दिलाया गया।प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी ने शपथ दिलाया कि आज से शौचालय का नियमित प्रयोग करेगें एवं आस-पास रहने वाले सभी लोगों को शौचालय का शीघ्र निर्माण करने हेतु प्रेरित करेंगे। साथ ही साथ शौचालय को स्वच्छ रखेंगे एवं खुले में शौच मुक्त भारत एवं स्वच्छ भारत बनाने में सहयोग करेंगें।छात्राओं ने “लोटा बोतल बंद करो,शौचालय का प्रबंध करो”के नारे लगाए।शिक्षक दीनू प्रसाद ने कहा कि खुले में शौच करने से विभिन्न प्रकार की बीमारीयां उत्पन्न होती हैं।इस मौके पर शिक्षक विजय कुमार सिंह,आनंद कुमार,प्रतिमा कुमारी,शांति देवी,राजेश्वरी देवी,बबीता केसरी प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
