चार मंडलों के युवा अध्यक्षों का  हुआ घोषणा

   भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में ओबरा मंडल कारा मंडल युवा मोर्चा एवं ओबरा भाजयुमो के साथ साथ चार मंडलों के युवा अध्यक्षों की घोषणा जिला अध्यक्ष मंजीत कुमार सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह की उपस्थिति में की गई।

जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह ने ओबरा मंडल अध्यक्ष के रूप में अमित कुमार नाग,करा मंडल-अभिषेक कुमार,दाउदनगर ग्रामीण-विजय कुमार,दाउदनगर नगर-श्याम पाठक के नामों की घोषणा की गई।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 17 सितम्बर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मोर्चा के कार्यकर्ता सार्वजनिक जगह पर महापुरुषों के प्रतिमा की साफ सफाई स्वक्षता अभियान चलाकर खादी के कपड़े पर शुभकामना संदेश लिखवाने का काम करेंगे।वही दुर्गापूजा में कमल क्लब के माध्यम से युवा मोर्चा पंडालों की सजावट,स्वक्षता,ध्वनि विस्तारक यंत्र,मूर्ति आदि को देख कर सम्मानित करेगी।इसकेलिये कमल क्लब पूजा समितियों का पंजीयन करेंगे।इस कार्यक्रम के लिए सुनील दुबे को कमल क्लब के जिला संयोजक बनाया गया।बैठक का संचालन जिलामंत्री सह प्रवक्ता विवेकानंद मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन नवमनोनित मंडल अध्यक्ष अमित कुमार नाग ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने केंद्र सरकार के चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी दी।और युवाओं को जोश भरने का काम किये।मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि देश के निर्माण में युवाओं का अहम योगदान है।इस मौके पर महामंत्री हीरामणि शर्मा,कोशाध्यक्ष मनोज कुमार,जिला उपाध्यक्ष विशाल किशोर,अवनीश सिंह,शिवम शारदेय,मुखिया सुजीत सिंह,प्रकाश सोलंकी,आशुतोष कुमार,ओबरा विधान सभा विस्तारक कमलेश दत पाण्डे,ओबरा मंडल महामंत्री विभूति नारायण सिंह,रामलखन दास, आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.