दाउदनगर नगर परिषद में बनेगें  कुल 27 वार्ड

    नगर परिषद बनने के बाद दाउदनगर नप क्षेत्र में वार्डों की कुल संख्या 27 होगी।नगर पंचायत के रुप में दाउदनगर में 23 वार्ड थे।नगर परिषद बनने के बाद चार वार्ड बढ़ने वाले हैं।नये सिरे से वार्डों का परिसीमन किया जा रहा है,जिसकी जवाबदेही एसडीओ अनीस अख्तर ने दाउदनगर बीडीओ अशोक प्रसाद को दी है।इसकी पुष्टि करते हुए बीडीओ ने बताया कि एसडीओ के निर्देशानुसार 11 सितंबर तक दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र में वार्डों का परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर देनी है।चार नये वार्ड बनेगें।वार्डों की कुल संख्या 27 हो जाएगी।वार्ड परीसीमन में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।गौरतलब हो कि नगर पंचायत दाउदनगर अब नगर परिषद बन चुका है।पिछले नप बोर्ड का कार्यकाल 9 जून 2017 को समाप्त हो चुका है।दाउदनगर एसडीओ को सरकार ने नप का प्रशासक बनाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.