हसपुरा प्रखंड के चांदी गांव निवासी डुमरा पंचायत के पूर्व मुखिया तथा हसपुरा के प्रखंड प्रमुख संजय मंडल के 97 वर्षिय पिता राजदेव सिंह का गुरुवार की रात निधन हो गया,वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ चले गए।इनके निधन की खबर सुन भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने उनके घर जा शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया।श्री तिवारी ने बताया कि इनके निधन के खबर से इलाके के लोग दुखी है और पूरा इलाका में शोक की लहर में डूबी है।भाजयुमो जिला मंत्री विवेकानंद मिश्र,भाजपा दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,समसेरनगर मंडल अध्यक्ष रामपुकार पाण्डे,जगरनाथ शर्मा,शरयु सिंह,सुनील दुबे,अनुज दुबे,सुबास यादव,धीरज पाठक आदि ने भी गहरा दुख व्यक्त किया,तथा उनके आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
